×

करवा चौथ पर हिमांशी खुराना ने लगवाई मेहंदी, फैंस देने लगें शादी की बधाइयां

Alka Kumari

नई दिल्ली 04 Nov, 2020 03:02 pm

टीवी रियालिटी शो बिग बॉस (Big Boss) के सीजन 13 में नजर आ चुकीं हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हिमांशी हाथों में मेहंदी लगवाती नज़र आ रही हैं. 

देशभर में आज के दिन करवा चौथ का व्रत काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन महिलायें अपने पति की लम्बी उम्र के लिये व्रत रखती हैं. कुंवारी लड़कियां भी ये व्रत रखती हैं. ऐसे में हिमांशी खुराना का मेहंदी लगवाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हिमांशी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और बिग बॉस फेम आसिम रियाज (Asim Riyaz) के लिए व्रत रखा है. हालांकि ऐसा अभी तक उनकी तरफ से नहीं बताया गया है, लेकिन उनका मेहंदी लगाना इस खबर को हवा दे रहा है. 

View this post on Instagram

Look at them

A post shared by Himanshi Khurana (@iamhimanshikhurana) on

 

वहीं हिमांशी के इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं. कुछ फैंस ने तो हिमांशी को शादी की बधाई तक दे दी. बहरहाल, अब तक आसिम रियाज ने इस वीडियो पर ना तो कोई कमेंट किया है और ना ही उनकी तरफ से किसी भी तरह का रिएक्शन दिया गया है. लेकिन, दोनों का साथ में समय बिताना, तस्वीरें क्लिक करवाना अब जग जाहिर हो चुका है. आसिम और हिमांशी अकसर एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते रहे हैं.

आपको बता दें कि आसिम और हिमांशी की नजदीकियां बिग बॉस के घर में ही बढ़ी थीं. पिछले सीजन में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जा रहा था. वहीं, बिग बॉस घर में ही आसिम ने एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया था. तभी से दोनों साथ में दिखाई देते हैं. आसिम और हिमांशी ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर अपनी केमिस्ट्री का जादू दिखा दिया हैं. फिर चाहे वो नेहा कक्कड़ का रोमांटिक ट्रैक हो या फिर पिछली बार रिलीज हुआ 'अफसोस करोगे'.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1145 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109