×

पीवी सिंधु ने किया 'संन्यास' का एलान, सोशल मीडिया पर कोहराम!

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 02 Nov, 2020 07:14 pm

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने आज अपने एक ट्वीट से अपने फैन्स को बड़ी मुश्किल में डाल दिया. दोपहर के वक़्त सिंधु ने ट्वीट किया कि वो 'संन्यास' ले रही हैं क्योंकि वो मौजूदा हालात से उकता गई हैं. और चूंकि वो डेनमार्क ओपन में हिस्सा नहीं ले सकीं, तो अब उनके पास 'रिटायर' होने के सिवा कोई चारा ही नहीं बचा.

जैसे ही सिंधु का ट्वीट वायरल हुआ, तो उनके फ़ैन्स सकते में आ गए. सोशल मीडिया पर सिंधु ने तीन पेज का बयान शेयर किया था. जिसमें पहले ही पेज पर बोल्ड अक्षरों में I Retire लिखा हुआ था. और जैसा कि होता है, कुछ लोगों ने लिफ़ाफ़ा देख कर ही ख़त का मज़मून समझने का दावा किया और शोक जताने लगे. 

किसी ने भी उनके द्वारा ट्वीट किए गए, दो और पेज को पढ़ने की ज़हमत नहीं उठाई.

इसमें पहले डेढ़ पन्नों पर तो सिंधु ने मौजूदा हालात को लेकर बहुत निराशा जताई थी. उन्होंने लिखा था कि वो कोरोना वायरस और इसके चलते लगी पाबंदियों से तंग आ चुकी हैं. अब उनसे और नहीं सहा जाता. इसीलिए उन्होंने 'संन्यास' लेने का निर्णय किया है.

हालांकि, सिंधु के संन्यास के एलान में असली ट्विस्ट उनके तीन पेज के बयान के आख़िरी पेज के आख़िरी दो पैरा में छुपा हुआ था. उन्होंने इतना लंबा चौड़ा माहौल बनाने के बाद अंत में लिखा था कि जिस लड़ाई की आप शुरुआत करते हैं, उसे अंजाम तक पहुंचाना ज़रूरी है. तो दुनिया ने, उन्होंने जो संघर्ष शुरू किया है. उसे भी अंजाम तक पहुंचाया जाना ज़रूरी है. इसीलिए वो डेनमार्क ओपन के कैंसिल होने से निराश भले हों, लेकिन एशियन ओपन की तैयारी में जी जान से जुट गई हैं. 

जब कुछ लोगों ने सिंधु के ख़त के आख़िरी दो पैरा ग्राफ़ को पढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर स्पष्टीकरण दिया, तब जाकर उनके फैन्स की जान में जान आई.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1002 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109