×

IBPS SO Prelims Result: एसओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये है डायरेक्ट लिंक

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 06 Jan, 2021 06:29 pm

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. एसओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 12 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. 

आईबीपीएस एसओ यानी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के जरिए आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, लॉ ऑफिसर, एचआर/पर्सनल ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के पदों को भरेगा. ये सभी पद स्केल 1 के तहत आते हैं. 

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीकों से आईबीपीएस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

IBPS SO Result 2020 इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
IBPS SO Result Direct Link

यह भी पढ़ें: REET 2021 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 11 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

IBPS SO Result 2020 इन स्टेप्स से भी कर सकते हैं चेक

स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. 
स्टेप 5: अब अपने रिजल्ट को ध्यान से चेक कर लें.
स्टेप 6: इसके बाद रिजल्ट का प्रिंट ले लें.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1020 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109