×

सरकार बनी तो नीतीश कुमार को भेजेंगे जेल: चिराग पासवान

TLB Desk

पटना 26 Oct, 2020 09:55 am

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी सरकार बनी, तो वो बिहार में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को जेल भेजेंगे. और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी नहीं बख़्शेंगे. बक्सर की डुमरांव सीट पर प्रचार के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार के सात निश्चय कार्यक्रम को लागू करने के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया और ये सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाक के नीचे चलता रहा. मगर उन्होंने कुछ नहीं किया. 

नीतीश कुमार पर डायरेक्ट अटैक करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि दुनिया जात-पांत मिटाकर जोड़ती है. लेकिन, नीतीश कुमार ने तो जातियों का और बंटवारा कर दिया. दलित में महादलित खोज निकाला. पिछड़ा में अति पिछड़ा की खोज कर ली. ऐसे मुख्यमंत्री को जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी.इससे पहले सीतामढ़ी में चिराग पासवान ने मंदिर में दर्शन किए और मांग की कि जैसे अयोध्या में राम मंदिर बनाया जा रहा है. उसी तरह सीतामढ़ी में सीता माता का मंदिर बनाया जाए. इससे बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोज़गार प्राप्त होगा.

चिराग पासवान इस चुनाव में NDA से अलग होकर लड़ रहे हैं. उनकी लोक जनशक्ति पार्टी ने चुनाव में 143 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. इनमें से अधिकतर उम्मीदवार उन्होंने जेडीयू के ख़िलाफ़ उतारे हैं. और अपनी रैलियों में जनता से अपील कर रहे हैं कि जहां उनकी पार्टी का प्रत्याशी न हो, वहां उनके समर्थक बीजेपी को वोट दें.

कई विश्लेषक ये अनुमान लगा रहे हैं कि चिराग पासवान के पीछे बीजेपी का गेम प्लान है. और अगर दोनों दलों की इतनी सीटें आ गईं कि मिल कर सरकार बना सकें. तो, बीजेपी, नीतीश कुमार का साथ छोड़ कर चिराग पासवान व अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1085 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109