×

एक्‍ट्रेस काजल अग्रवाल की शादी के फंक्‍शन शुरू, देखें मेहंदी की Photos

Alka Kumari

नई दिल्ली 30 Oct, 2020 04:16 pm

तमिल से लेकर बॉलीवुड तक की कई बड़ी फिल्में करने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Kajal Aggrawal) अपने जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने जा रही हैं. काजल आज अपने मंगेतर गौतम किचलू (Gautam kitchlu) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. ये शादी एक प्राइवेट इवेंट होगा जहां केवल उनके परिवार वाले और कुछ बेहद करीबी दोस्त मौजूद होंगे.

बता दें कि बीते गुरुवार को काजल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के लिए साझा की थीं. उन तस्वीरों में काजल पीले रंग के आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें काजल अग्रवाल अपने मंगेतर गौतम के साथ डांस करती नजर आई थीं. ये दोनों कपल एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं.  

View this post on Instagram

#kajgautkitched

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

अब सोशल मीडिया पर उनकी पजामा पार्टी करते कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वह दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं. तस्वीर में काजल का चेहरा पीछे की तरफ है. जबकि उनके दोस्त कैमरे के सामने पोज करती नजर आ रही हैं. यह तस्वीरें उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी से पहली की हैं क्योंकि उनके हाथों में मेहंदी नहीं दिख रही है.

बता दें कि काजल अग्रवाल ने 6 अक्टूबर को अपनी शादी का ऐलान किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, "मैंने हां कह दिया, मुझ यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं गौतम किचलू से 30 अक्टूबर 2020 को शादी कर रही हूं." सूत्रों के मुताबिक ये एक लव कम अरेंज्ड मैरिज है. दोनों की हाल ही में सगाई भी हुई है, जिसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे.

वहीं, काजल के होने वाले शौहर गौतम किचलू की बात करें तो उनका दूर-दूर तक फिल्मों से कोई वास्ता नहीं है. गौतम मुंबई में बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनकी पढ़ाई मेसाचुएट्स यूनिवर्सिटी, अमेरिका में हुई है. उनका परिवार मुंबई में ही रहता है. उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 12 हजार से ज्यादा लोग फॉलोवर्स हैं.
 

View this post on Instagram

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1085 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109