×

एक्‍ट्रेस काजल अग्रवाल ने रचाई शादी, देखें  Photos

Alka Kumari

नई दिल्‍ली 31 Oct, 2020 02:29 pm

बॉलीवुड की जानी मानी अभनेत्री काजल अग्रवाल (Kajal Aggrawal) अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड गौतम किचलू (Gautam kitchlu) के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. आपको बता दें कि शादी मुंबई के ताज होटल में शुक्रवार को हुई थी. इस दौरान काजल ने लाल रंग का लहंगा पहना, वहीं गौतम ने व्हाइट और पिंक शेरवानी पहनी थी. दोनो साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं. वहीं कोरोना की वजह से उनकी शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए. केवल घरवालों की मौजूदगी में ये शादी हुई.

बता दें कि अभिनेत्री काजल ने अपनी शादी से थोड़ी देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर हाफ ब्राइडल लुक में ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की थी. ‘हाफ ब्राइडल लुक’ में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं.  उस तस्वीर में काजल ने हाथ में चूड़ा पहना है. पीछे काजल का लहंगा भी नजर आ रहा था. फोटो को शेयर करते हुए काजल ने लिखा था, तूफान से पहले की शांति.

वहीं, सिघम फेम अभिनेत्री काजल की शादी पर उनके फैंस भी उन्हें कमेंट बॉक्स में लाइफ की नई जर्नी शुरू करने की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.

काजल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के लिए साझा की थीं. उन तस्वीरों में काजल पीले रंग के आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं. बता दें कि काजल अग्रवाल ने 6 अक्टूबर को अपनी शादी का ऐलान किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, "मैंने हां कह दिया, मुझ यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं गौतम किचलू से 30 अक्टूबर 2020 को शादी कर रही हूं." सूत्रों के मुताबिक ये एक लव कम अरेंज्ड मैरिज है. दोनों की हाल ही में सगाई भी हुई है, जिसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे.

View this post on Instagram

Calm before the storm#kajgautkitched

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

वहीं, काजल के शौहर गौतम किचलू की बात करें तो उनका दूर-दूर तक फिल्मों से कोई वास्ता नहीं है. गौतम मुंबई में बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनकी पढ़ाई मेसाचुएट्स यूनिवर्सिटी, अमेरिका में हुई है. उनका परिवार मुंबई में ही रहता है. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1085 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109