×

गांव की लड़कियों को साइकिल देंगे सोनू सूद, कहा- बस चाय तैयार रखो

Alka Kumari

नई दिल्ली 31 Oct, 2020 05:39 pm

कोरोना वायरस (corona virus) के बढ़ते संक्रमण के बीच देशभर में हुए लॉकडाउन (Locdown) के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) काफी चर्चा में रहे थे. उन्होंने इस भयंकर महामारी (Pendemic) के बीच कई प्रवासियों उनके घर पहुंचाने का जिम्मा उठाया. इसके अलावा भी वो कई जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं. सोनू सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और हर मदद मांगने वाले को रिप्लाई भी करते हैं. 

हाल ही में एक्टर से एक शख्स ने बच्ची की मदद करने को कहा था, जिसके बाद सोनू सूद ने उसको मदद का भरोसा दिलाया था. इसके साथ ही अभिनेता सोनू सूद ने गांव की सभी लड़कियों को साइकिल देने का भी ऐलन किया है. 

दरअसल, हाल ही में संतोष चौनाम नाम की टि्विटर यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा था, "गाँव में 35 लड़कियां हैं जिन्हें पढ़ने के लिए 8से 15km जंगल के रास्ते जाना पड़ता है. इन लड़कियों में सिर्फ़ कुछ के पास साइकिल है. यह नक्सल प्रभावित रास्ता है. डर से इनके परिवार वाले उन्हें आगे पढ़ने नहीं देंगे! अगर आप इन सब को साइकिल दे पाएं तो उनका भविष्य सुधार जाए."

इस ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेता सोनू सूद ने लिखा, "गाँव की हर लड़की के पास साइकिल होगी और हर लड़की पढ़ेगी. परिवार वालों से कह देना.. साइकल पहुंच रही हैं बस चाय तैयार रखना."

वहीं, सोनू सूद के इस जवाब के बाद एक शख्स ने अजीब मांग रख दी जिसका एक्‍टर ने भी दिलचस्प जवाब दिया है. सोनू सूद के इस जवाब पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. दरअसल, एक शख्स ने ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करते हुए मांग की है कि वो उसको मालदीव (Maldives) पहुंचा दें. शख्स के इस ट्वीट पर मजाकिया अंदाज से रिप्लाई करते हुए अभिनेता ने कहा, "साइकिल पर जाओगे या रिक्शा पर भाई." इस ट्वीट को सोनू के फैंस काफी बार रीट्वीट भी कर चुके हैं. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1127 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109