×

कंगना रनौत ने की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, फिल्‍म तेजस के लिए आशीर्वाद

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 14 Dec, 2020 10:55 am

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और उनकी आने वाली फिल्‍म 'तेजस' (Tejas) की टीम ने रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से मुलाकात की. कंगना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए मुलाकात की तस्‍वीरें शेयर की और बताया कि उन्‍होंने फिल्‍म के लिए रक्षामंत्री से आशीर्वाद लिया. आपको बता दें कि फिल्‍म 'तेजस' में कंगना भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका में नजर आएंगी.

ट्वीट में कंगना ने बताया कि उन्‍होंने फिल्‍म 'तेजस' की स्क्रिप्‍ट भारतीय वायु सेना के साथ शेयर कर उनसे अनुमति मांगी थी. कंगना के ट्वीट के मुताबिक, "आज टीम 'तेजस' ने सम्‍मानीय रक्षा मंत्री से मुलाकात की. हमने IAF के साथ भी फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट शेयर की थी और कुछ चीजों के लिए इजाजत मांगी थी. जय हिन्‍द."

आपको बता दें कि 'तेजस' के निर्देशक सर्वेश मेवारा और प्रोड्यूसर रोनी स्‍क्रूवाला हैं. इससे पहले कंगना ने एक बयान में कहा था, "मैं हमेशा से एक सैनिक की भूमिका निभाना चाहती थी और बचपन से ही सेनाओं के प्रति आकर्षित थी. मैंने कभी हमारे जवानों के प्रति अपनी भावनाओं को दबाया नहीं और खुलकर बताया है कि मैं उनकी बहादुरी के बारे में कितनी दृढ़ता से महसूस करती हूं. वे हमारे देश और लोगों को सुरक्षित रखते हैं. तो मैं इस फिल्‍म को करके बहुत खुश हूं."

वहीं, कंगना ने हाल ही में अपनी फिल्‍म 'थलाइवी' की शूटिंग पूरी की है. इस फिल्‍म में वह तमिलानडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जे जयललिता की भूमिका में नजर आएंगी. एएल विजय के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में सुपरस्‍टार एक्‍टर से कद्दावर राजनेता बनीं दिवंगत जयललिता की कहानी को दिखाया जाएगा.

कंगना का कहना है कि फिल्‍म 'थलाइवी' में काम करना उनके लिए जिंदगी भर का मौका था.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1142 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109