×

लड़कों से है नफ़रत, दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी

Ashish Kumar

कानपुर 29 Sep, 2020 01:26 am

कानपुर में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है जहां लड़कों से नफ़रत को वजह बताकर दो सहेलियों ने आपस में प्रेम विवाह कर लिया. इतना ही नहीं दोनों ने खुलकर अपने प्रेम संबंधों को मीडिया के सामने रखा.

जानकारी के मुताबिक कानपुर के बर्रा में रहने वाली दो सहेलियों ने एक साल के प्रेम संबंध के बाद घर से भागकर विवाह कर लिया. जब इस अनोखी शादी की बात घर वालों को पता चली तो एक युवती की मां ने दूसरी युवती और उसके भाई पर लड़की को अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कर दी.

मामला बर्रा के गुंजन विहार का है जहां एक ही मोहल्ले की रहने वाली रति तिवारी और नंदिनी गौतम में प्रेम संबंध थे. दोनों एक दूसरे से शादी कर साथ रहना चाहती थी, लेकिन घर वालों और समाज को यह मंजूर नहीं था, लिहाजा दोनों ने भागकर एक दूसरे से शादी कर ली.

जानकारी के अनुसार जब इस बीच नंदिनी की मां गुड़िया देवी को इस बात की खबर लगी तो मां ने थाने में रति और उसके भाई विराट पर रति को अगवा करने की तहरीर दी. 

वहीं दूसरी तरफ नंदिनी गौतम का कहना है कि उसने रति तिवारी से अपनी मर्ज़ी से विवाह किया हैं और उसकी मां ने रति पर झूठे आरोप लगाए हैं. 

इसके साथ ही विवाह के संबंध में नंदिनी ने बताया कि उसे लड़कों से नफरत है इसलिए उसने अपनी सहेली रति से विवाह रचाया है.

TOP NEWS OF THE DAY: दिनभर की बड़ी खबरें सिर्फ 6 मिनट में

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1002 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109