×

काजोल से लेकर शिल्पा तक, बॉलीवुड स्टार्स ने यूं मनाया करवाचौथ, देखें Photos

Alka Kumari

नई दिल्ली 05 Nov, 2020 04:21 pm

करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबीं उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. हालांकि बदलते वक्‍त के साथ अब कई पुरुष भी अपनी अर्धांगिनी के लिए इस व्रत को रखने लगे हैं. वहीं, बॉलीवुड गलियारे में भी इस त्योहार को पूरे जोर-शोर के साथ सेलिब्रेट किया गया. सभी एक्ट्रेसेज ट्रेडिशनल लुक में स्टनिंग दिखीं. करवा चौथ सेलि‍ब्रेशंस की ये तस्‍वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) संग शादी रचाई है. उनकी शादी की तस्वीरें हफ्तों बाद भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस बार नेहा का पहला करवा चौथ था. इस मौके पर उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में नेहा कक्कड़ लाल सूट और लाल चूड़ा पहने हुए पंजाबी गाने पर पति रोहनप्रीत सिंह संग झूमती हुई नजर आ रही हैं.

नेहा के इस वीडियो पर 1 दिन में 18 लाख से ज्यादा व्यूज आ गये हैं. नेहा ने इस वीडियो को करवा चौथ की शाम को शेयर किया था. वीडियों में ये शादीशुदा जोड़ा बेहद ही प्यारा लग रहा है. फैन्स उनके नए अंदाज पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. 
 

उधर, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के साथ उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने भी करवा चौथ पर व्रत रखा था. इस खास दिन शिल्पा रेड कलर की साड़ी में दिखीं. मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र; शिल्पा का ये ट्रेडिशनल लुक फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. शिल्पा ने अपनी तस्वीर के साथ ही करवा चौथ के दो वीडियो भी शेयर किए हैं. एक में वो अन्‍य महिलाओं के साथ कथा सुन रही हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में अपने पति राज कुंद्रा के साथ व्रत खोल रही हैं. 
 

अब बात करते हैं बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) की. बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने भी करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है. इस फोटो में दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं. पर्दे पर हमेशा बोल्ड दिखने वाली बिपाशा का ट्रेडिशनल अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है. बिपाशा ने करवा चौथ के खास मौके के लिये ऑरेंज कलर का सूट पहना था तो वहीं उनके हैंडसम पति करण काले कलर के कूर्ते में नजर आए. बिपाशा ने अपने करवा चौथ लुक की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं. एक्ट्रेस की कैंडिड फोटोज फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं.
 

वहीं, काजोल (kajol) ने भी इस मौके पर अपने फैंस के लिए तस्वीर शेयर की है. काजोल अपने चुलबुली अंदाज के लिये लोगों को खासा पसंद आती रही हैं. काजोल फिलहाल सिंगापुर में हैं. लेकिन उन्होंने वहां भी करवाचौथ का व्रत रखा. रेड कलर की साड़ी में काजोल बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में भी काजोल अपने फेस एक्सप्रेशन से सबका दिल जीत रही हैं. 
 

अब बात करते हैं जस्ट मैरेड कपल काजल अग्रवाल (Kajal Aggrawal)की. बता दें कि शादी के बाद काजल का यह पहला करवा चौथ है. न्यूली वेड काजल अग्रवाल ने करवा चौथ के मौके पर अपनी ये फोटो शेयर की है. हाल ही में एक्ट्रेस ने गौतम किचलू संग शादी की है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1157 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109