×

KBC 12: दिल्‍ली की नाजिया बनीं सीजन की पहली करोड़पति, ऐसा था अमिताभ का रिएक्‍शन

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 06 Nov, 2020 12:12 pm

'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के 12वें सीजन को इस हफ्ते अपना पहला करोड़पति मिल जाएगा. एक नए प्रोमो वीडियो में इस बात का खुलासा हुआ है. इस एपिसोड को 11 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा.

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें दिल्‍ली की नाजिया नासिम शो के होस्‍ट अमिताभ बच्‍चन के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में शो के दौरान तनावपूर्ण पलों के बाद अतिमाभ जश्‍न में चिल्‍लाते हुए कहते हैं, "एक करोड." इसी के साथ वह नाजिया की तारीफ करते हुए कहते हैं, "आपने कितना बेहतरीन गेम खेला है."

नाजिया अपनी उपलब्‍धि पर हैरान होती हैं और अमिताभ कहते हैं, "ये बड़े मुश्किल प्रश्‍न थे, जहां आपकी नजर गई, वो एकदम सही थी."

इसके बाद अमिताभ उनसे 7 करोड़ रुपये के लिए 16वां सवाल पूछते हैं और इसी के साथ 30 सेकेंड का ये प्रोमो वीडियो खत्‍म हो जाता है.

आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति 12' का आगाज 28 सितंबर को हुआ था. इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते शो के पैटर्न में ढेरों बदलाव किए गए हैं. इस बार अलग-अलग शहरों में जाकर ऑडिशन करने के बजाए ऑनलाइन ही प्रतियोगियों का चयन किया गया. यही नहीं शो के इतिहास में पहली बार लाइफलाइन ऑडियंस पोल को खत्‍म कर दिया गया.

वहीं, यह साल केबीसी में शो के होस्‍ट अमिताभ बच्‍चन के लिए भी बेहद खास है. दरअसल, अमिताभ को इस शो के साथ जुड़े हुए दो दशक हो चुके हैं. बिग बी ने साल 2000 में इसी शो के साथ छोटे पर्दे पर डेब्‍यू किया था. उन्‍होंने केबीसी के तीसरे सीजन को छोड़कर अभी तक के सारे सीजन होस्‍ट किए हैं. आपको बता दें कि तीसरे सीजन के होस्‍ट शाहरुख खान थे.    

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1217 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109