×

जैद दरबार की मां ने किया गौहर खान का परिवार में स्वागत, Photo शेयर कर कही ये बात

Alka Kumari

नई दिल्ली 07 Nov, 2020 11:16 am

बॉलीवुड नगरी से इन दिनों लगातार खुश खबरियां आ रही है. नेहा ककक्ड़ (Neha Kakkar), आदित्य नारायण (Aditya Narayan), काजल अग्रवाल (Kajal aggrawal)के बाद अब बिग बॉस (Big Boss) फेम गौहर खान (Gauhar Khan) ने भी अपनी और जैद दरबार की शादी का ऐलान कर दिया है . गौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर जैद के साथ एक तस्वीर साझा की थी. तस्वीर में दोनों ने हाथ में गुब्बारे लिए हुए थे, जिन पर लिखा था, "उसने हां कह दी है". इंस्टाग्राम पर इस प्यारी से तस्वीर के साथ ही गौहर ने अंगूठी की एक ‘इमोजी’ भी साझा की थी. वहीं संगीतकार इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) के बेटे जैद दरबार ने भी इंस्टाग्राम पर यही तस्वीर शेयर की थी.

वहीं, अब गौहर की सासू मां ने उनका ससुराल में स्वागत किया है. दरअसल जैद दरबार की मां फरजाना दरबार (farzana darbar) ने हाल ही में गौहर खान के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों के साथ फरजाना ने कैप्शन में लिखा, "हमारे परिवार में आपका स्वागत है. जैद और गौहर आपको बधाई हो. मेरा आशीर्वाद, प्यार और सपोर्ट आपके साथ है. खुश रहिए. वहीं गौहर खान ने भी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, "इतना सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया. आप बेस्ट हो." गौहर और फरजाना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

वहीं, दोनों की शादी की तारीख की बात करें तो एक अखबार से बात करते हुए जैद के पिता व मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार (Ismaile Darbar) ने कहा, "यकीन मानिए, मुझे सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म्स के जरिए पता चल रहा है कि दिसंबर में ये दोनों शादी कर रहे हैं. यहां तक कि उसने अपनी मम्मी से भी यही कहा कि जब उसे लगेगा कि अब शादी करनी है तब वो मुझसे आकर मिलेगा. जिस दिन जैद आकर मुझसे शादी के बारे में बात करेगा तब हम आगे बढ़ेंगे. मैं भी अपने बच्चे को सेटल देखना चाहता हूं. जल्द ही इनकी शादी करवाएंगे, हालांकि शादी की तारीख अभी तय नहीं किया है. इस साल के अंत तक कुछ अच्छा ज़रूर होगा."

वहीं, दोनों के रिश्ते पर बात करते हुए इस्माइल कहते है, "जिस तरह लोग गौहर और जैद की पोस्ट देख रहे हैं, उसी तरह मुझे भी पोस्ट देखकर ही पता चला कि इन दोनों ने सगाई कर ली है. सच कहूं तो हमारे परिवार में आज भी एक लिहाज़ जिंदा है और वो ये है बेटा अपने पिता से खुद की शादी की बात करने नहीं आता. अब तक जैद ने मुझसे एक बार भी अपनी शादी का ज़िक्र नहीं किया है."

बता दें कि हाल ही बिग बॉस-14 के घर में गेस्ट के तौर पर आईं गौहर को कहते सुना गया था कि वो घर से निकलते ही शादी करने वाली हैं. तब से ही उनके और जै़द दरबार (Zaid Darbar) के रिलेशनशिप में होने की चर्चा थी. हालांकि अब तक गौहर या जै़द ने इस बात को खुलकर दुनिया के सामने नहीं रखा था. लेकिन अब गौहर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से कबूल कर लिया है.

गौहर खान टीवी से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्मों और रिएलिटी शो में काम कर चुकी है. वो बॉलीवुड की कई हिट फिल्‍मों जैसे 'इशकजादे', 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा गौहर बिग बॉस 14 और बिग बॉस को आठवे सीजन में भी नजर आई थी. बिग बॉस के दौरान गौहर उसी घर के प्रतियोगी कुशाल टंडन के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. ये दोनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में मिले और वही इन्हें प्यार हो गया था. हालांकि बाद में दोनों का यह रिश्‍ता टूट गया था.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1172 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109