×

करण जौहर की वेब सीरीज के टाइटल से मधुर भंडारकर नाराज, बोले- ये गलत है

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 21 Nov, 2020 11:40 am

डायरेक्‍टर मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) और फिल्‍मकार करण जौहर (Karan Johar) के बीच ठन गई है. दरअसल, भंडारकर ने करण जौहर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने रिएलिटी शो का नाम उनकी फिल्म के नाम पर रख दिया है. ऐसे में अब मधुर ने करण से अपने शो के टाइटल को बदलने की बात कही है. आपको बता दें कि मधुर भंडारकर ने साल 2016 में फिल्म 'बॉलीवुड वाइव्स' का ऐलान किया था. हालांकि इस फिल्‍म पर अभी तक काम चल रहा है. इस बीच, करण ने वेब सीरीज की घोषणा कर दी, जिसका टाइटल 'फेबुलस लाइव्‍स ऑफ बॉलीवुड वाइव्‍स (TheFabulous Lives of Bollywood Wives) रखा गया है.

इस मुद्दे पर शुक्रवार को ट्वीट करते हुए मधुर भंडारकर ने लिखा, "प्रिय करण जौहर आप और अपूर्व मेहता मुझसे वेब के लिए बॉलीवुड वाइव्स टाइटल की मांग की थी, जिसे मैंने इनकार कर दिया था, क्योंकि मेरे प्रोजेक्‍ट पर काम चल रहा है. यह नैतिक और सैद्धांतिक रूप से गलत है कि आपने इसे द फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स करने इस्तेमाल कर लिया है. कृपया मेरी परियोजना को बर्बाद न करें. मैं आपसे टाइटल को बदलने का विनम्र आग्रह करता हूं."

आपको बता दें कि रिएलिटी शो 'फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में बॉलीवुड स्टार्स की फेमस वाइव्स की ज़िंदगी की झलक दिखाई जाएगी. इस शो का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मेटिक ने किया है, जो इंटरनेट के लिए कंटेंट बनाती है. अपूर्व मेहता धर्मेटिक के सीईओ और निर्माता हैं. शो का ट्रेलर नेटफ्लिक्स ने 13 नवंबर को रिलीज किया था.

इस शो में संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, सोहेल ख़ान की पत्‍नी सीमा खान, चंकी पांडेय की पत्नी भावना पांडेय और समीर सोनी की पत्नी और एक्ट्रेस नीलम कोठारी नज़र आएंगी. ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब स्टार वाइव्स की ज़िंदगी को इतने क़रीब से दिखाया जाएगा. ट्रेलर में शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान, संजय कपूर, समीर सोनी, अनन्या पांडेय, संजय कपूर भी नज़र आए थे. शो नेटफ्लिक्स पर 27 नवंबर को आएगा. 

गौरतलब है कि साल 2016 में मधुर भंडारकर ने कहा था कि वह बॉलीवुड एक्‍टर्स की पत्नियों की जिंदगी पर एक फिल्म बनाने की सोच रहे हैं. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मधुर भंडारकर ने इसमें उनकी मदद करने के लिए रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर को भी धन्यवाद दिया था.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1145 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109