×

26/11 जैसे हमले की फिराक में थे नगरोटा में मारे गए आतंकी, PM ने ली रिव्‍यू मीटिंग

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 20 Nov, 2020 05:06 pm

जम्‍मू जिले के नगरोटा (Nagrota) इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चार आतंकवादियों को ढेर किए जाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को भीषण तबाही और विध्‍वंस को रोकने के लिए जवानों को बधाई दी. इस बाबत ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 4 आतंकवादियों का एनकाउंटर और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों की मौजूदगी यह संकेत देती है कि साजिश को एक बार फिर विफल कर दिया गया है."

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्र‍िंगला और इंटेलिजेंस के आला अधिकारियों के साथ नगरोटा एनकाउंटर को लेकर रिव्‍यू मीटिंग की. बताया जा रहा है कि आतंकवादी 26/11 की बरसी पर किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे.

पीएम मोदी ने एक अन्‍य ट्वीट में लिखा, "हमारे सुरक्षा बलों ने एक बार फिर अत्यंत बहादुरी और पेशेवर तरीका प्रदर्शित किया. उनकी सतर्कता के कारण, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर के लोकतांत्रिक प्रयासों को खत्म करने के एक नापाक साजिश को हराया है."

आपको बता दें कि जम्‍मू जिले के नगरोटा इलाके में टोल प्‍लाजा के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार तड़के मुठभेड़ हुई. एनकाउंटर तीन घंटे तक चला, जिसमें सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया. जम्‍मू जोन के आईजी मुकेश सिंह के मुताबिक बरामद सामान से संकेत मिले हैं कि आतंकी किसी बड़ी साजिश की फिराक में थे. पुलिस इस आशंका से भी इंकार नहीं करती कि उनके निशाने पर जम्‍मू-कश्‍मीर के डीडीसी चुनाव थे.

गौरतलब है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में 28 नवंबर से 19 दिसंबर के बीच आठ चरणों में डीडीसी चुनाव कराए जाएंगे. वोटों की गिनती 22 दिसंबर को होगी. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1169 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109