×

Maha Kumbh Mela: हरिद्वार में शुरू हुआ महाकुंभ

TLB Desk

हरिद्वार 08 Aug, 2025 01:36 pm

हरिद्वार कुंभ मेला गुरुवार से शुरू हो गया. कोरोना संक्रमण के कारण इस बार कुंभ मेला 1 से 30 अप्रैल तक ही चलेगा. कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को 72 घंटे के अंदर कराई गई कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है. इसके बिना हरिद्वार में प्रवेश की अनुमति नहीं है. हरिद्वार में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की जांच की जा रही है. निगेटिव रिपोर्ट के बिना आने वाले लोगों को हरिद्वार से वापस भेजा जा रहा है. कुंभ में दो अप्रैल शुक्रवार से अखाड़ों में धर्मध्वजा लगाई जाएगी. इसके साथ ही अखाड़ों की पेशवाई निकलेगी. अभी तक सात अखाड़ों की पेशवाई निकाली जा चुकी है, अभी छह और अखाड़े पेशवाई निकालेंगे. 12 अप्रैल और 14 अप्रैल को कुंभ में शाही स्नान होगा. 

उत्तराखंड प्रशासन के मुताबिक कुंभ मेले के मद्देनजर हरिद्वार में गोविंद घाट विस्तारीकरण का कार्य करवाया है. कुंभ मेला सीएमओ डॉक्‍टर एसके झा ने कहा कि हरिद्वार बॉर्डर और मेला क्षेत्र में कोरोना को देखते हुए रैंडम सैंपलिंग की जा रही है. अतिसंवेदनशील राज्यों से आने वाले लोगों के रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं.

कुंभ को देखते हुए विशेष तौर पर बनाए गए 150 बेड के अस्पताल के आसपास साइनेज लगाए गए हैं. इसके अलावा वेंटीलेशन, डस्टबिन, सैनिटाइजर, पावर बैकअप की व्यवस्था अस्पताल में है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1136 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109