×

रणबीर कपूर की याद में आलिया ने शेयर की रोमांटिक फोटो, बोलीं- बहुत मिस कर रही हूं

TLB Desk

मुंबई 12 Mar, 2021 07:48 pm

एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों किसी को बहुत ज्‍यादा मिस कर रही हैं. यही नहीं एक फोटो शेयर कर अपनी भावनाएं भी जाहिर की हैं. ऐसे में लोग कयास भी लगा रहे हैं कि आखिर आलिया किसको मिस कर रही हैं. दरअसल, शुक्रवार को आलिया ने एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने किसी का हाथ थामा हुआ है लेकिन उस शख्‍स का चेहरा फ्रेम में नहीं दिख रहा है. 

इस फोटो के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा है, 'मेजर मिसिंग'. इसके साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी भी लगाया है.
 

बस, इस पोस्ट ने लोगों को अटकलें लगाने के लिए मजबूर कर दिया कि उन्होंने यह पोस्ट अपने बॉयफ्रेंड एक्‍टर रणबीर कपूर के लिए की है. दरअसल, हाल ही में रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और अभी वह आइसोलेशन में हैं.

इससे पहले आलिया ने पोस्ट करके कहा था कि उनका टेस्ट निगेटिव आया है और वह फिर से काम शुरू कर रही हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के निर्देशक संजय लीला भंसाली का भी कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह भी क्वारंटीन में हैं. इस फिल्म के अलावा आलिया अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'डार्लिग' की शूटिंग भी कर रही है. इस फिल्म में शेफाली शाह और विजय वर्मा भी हैं.
 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1109 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109