×

Mirzapur-2: "हमसे सब छीन लिए और हमें ज़िंदा छोड़ दिए, गलती किए..."

Alka Kumari

नई दिल्‍ली 29 Aug, 2020 12:48 pm

एक सवाल है जिसका जवाब आपसे पिछले एक साल में कभी ना कभी जरूर पूछा गया होगा. मिर्जापुर 2 कब रिलीज होगी? ये सवाल  इंटरनेट पर लगभग हर वीडियो के कमेंट बॉक्स में आपने देखा ही होगा. अपने पहले सीरीज़ से घर घर भौकाल बनाने के बाद मिर्जापुर फैंस अगले सीजन का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थें लेकिन अब अमेजॉन ने इसी सवाल का जवाब सीजन 2 के टीजर से दे दिया है. अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक टीज़र जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि 'मिर्ज़ापुर 2' अमेजन प्राइम पर 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. और फैंस को एक बार फिर कालीन भइया का खौफ़ देखने को मिलने वाला है.

बता दें कि यह सीरीज 16 नवम्बर 2018 को अपने पहले ही सीजन में धमाल मचा चुकी है और ज़ल्दी ही 23 अक्टूबर को अमेज़न प्राइम पर अपने दूसरे सीजन के साथ नज़र आने वाली है.  

टीज़र में गुड्डू पंडित का नरेशन है, वो कहते हैं- 'दुनिया में दो किस्म के लोग होते हैं. एक ज़िंदा और एक मुर्दा और तीसरे होते हैं घायल. हमसे सब छीन लिए और हमें ज़िंदा छोड़ दिए, गलती किए.'

टीजर सुनकर एक बात तो साफ है की एक बार फिर मिर्जापुर अपने दमदार कहानी के साथ लाखों फैंस के दिल पर निशाना साधने के फिराक में बैठा है. गोलियों की धमक से शुरू हुआ मिर्जापुर का सीजन-1 अपनी कहानी के आखिर तक लाशों की ढ़ेर पर ही खत्म होता है. प्यार, बदला और क्राइम पर बनी इस सीरीज में बंदूक के दम पर शहर में बनाया गया भौकाल, परिवार का वारिस होने के बाद भी विरासत से दूर रखने की तड़प और बारूद की धार पर कर रहे व्यापार के बाद भी सिद्धांतों पर चलने की ललक ने दर्शकों का दिल पूरी तरह मोह लिया था. 

अब बारी है सीजन 2 की. सीजन 2 की शुरूआत उसी अधूरी  कहानी से हो रही है जिसे पूरा होने से पहले ही मिटा दिया गया था. कहानी होगी गुड्डू भईया के प्रतिशोध की. मुन्ना भईया के बन्दूक के नोक पर अपनी योग्यता के प्रमाण पत्र की और कालीन भईया के सहनशीलता की. 

अमेज़न प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज़ में पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल लीड रोल में हैं. पिछले सीज़न में पंकज त्रिपाठी ने अपने कालीन भइया के किरदार से सबका दिल जीत लिया था. वहीं, अली फज़ल गुड्डू पंडित के किरदार में नज़र आए. मुन्ना त्रिपाठी का किरदार दिव्येंदु शर्मा, बीना त्रिपाठी का किरदार रशिका दुग्गल और गोलू गुप्ता का किरदार श्वेत्रा त्रिपाठी निभा चुकी हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1047 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109