×

रणबीर कपूर को हुआ कोरोना, मां नीतू कपूर ने कही ये बात

TLB Desk

मुंबई 09 Mar, 2021 03:47 pm

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोविड-19 (Covid-19) की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है, जहां उनका ट्रीटमेंट जारी है. रणबीर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की सेहत को लेकर जानकारी दी है.

नीतू ने लिखा है, "आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. रणबीर कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं. उनका मेडिकेशन चल रहा है और वह अच्छे से रिकवर हो रहे हैं. वह अभी घर में सेल्फ क्वारंटीन हैं और सभी सावधानियां बरत रहे हैं."

नीतू के पोस्ट पर कमेंट करते हुए अभिनेता के प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने उनके जल्दी ठीक हो जाने के लिए दुआएं मांगी हैं.

आपको बता दें कि नीतू कपूर खुद भी पिछले साल दिसंबर में कोरोना की चपेट में आई थीं. उस दौरान वह चंडीगढ़ में 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रही थीं.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1175 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109