×

फैन ने बनाई शारुख खान की फैमिली पोट्रेट, साथ में दिखे अम्‍मी-अब्‍बू, वायरल हो गई Photo

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 08 Jan, 2021 01:50 pm

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैन ने उनके पूरे परिवार की एक फोटो बनाई है जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई. आपको बता दें कि शाहुरुख के स्‍टार और तीन बच्‍चों के पिता बनने से पहले ही उनके माता-पिता का देहांत हो गया था. इस तस्‍वीर की खास बात यह है कि इसमें शाहरुख के दिवंगत माता-पिता भी हैं.

फैन द्वारा बनाई गई इस फैमिली फोटो में शाहरुख के पिता ताज मोहम्‍मद खान हैं, जिन्‍होंने ग्रे सूट पहना है और वह दाएं तरफ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. उनकी मां तस्‍वीर के बाएं तरफ बैठी हैं और उन्‍होंने काले रंग की साड़ी और पारंपरिक ज्‍वेलरी पहनी हुई है. शाहरुख खान और उनके बड़े बेटे आर्यन खान उनके पीछे खड़े हैं. दोनों ने ग्रे कलर के एक जैसे सूट पहने हुए हैं. गौरी खान वेस्‍टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि शाहरुख की बहन शहनाज लालारुख खान लाल रंग के सलवार कमीज में दाएं ओर खड़ी हैं. सुहाना भी हल्‍के रंग की वेस्‍टर्न ड्रेस में हैं. शाहरुख के छोटे बेटे अबराम सबसे आगे खड़े हैं. सफेद रंग की कमीज और हल्‍के रंग का ट्राउजर पहने अबराम ने अपने दादाजी के घुटनों पर हाथ रखा हुआ है.

आपको बता दें कि जब शाहरुख खान 15 साल के थे तभी कैंसर की वजह से उनके पिता का निधन हो गया था. वहीं लंबी बीमारी के चलते उनकी मां उस वक्‍त गुजर गई थीं जब शाहरुख 26 साल के थे. एक्‍टर रानी मुखंर्जी के साथ अपने 'हिचकी पल' पर बात करते एक बार शाहरुख ने कहा था, "मेरे माता-पिता के बिना खाली घर हमें काटने को दौड़ता था. उन दोनों के चले जाने से अकेलापन, दर्द और दुख मेरी पूरी जिंदगी पर हावी होने के लिए काफी था."

यह पूछे जाने पर कि वो उस स्थिति से कैसे बाहर निकले, शाहरुख ने कहा, "मैंने इससे बाहर निकलने के लिए एक्टिंग को जरिया बनाया. मेरे माता-पिता अचानक चले गए. हमें पता चला कि उन्‍हें कैंसर है और ढाई महीने के अंदर-अदंर वो हमें छोड़कर चले गए. मुझे पता ही नहीं था कि क्‍या करूं. एक रात मजार पर मैंने सोचा कि मुझे इस खालीपन को किसी चीज से भरना होगा. मुझे फिल्‍मों में अच्‍छे ब्रेक मिले. मेरे लिए एक्टिंग काम नहीं है, बल्‍कि ऐसी जगह है जहां मैं अपनी भावनाओं को जाहिर कर सकता हूं."

गौरतलब है कि शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्‍म 'जीरो' में देखा गया था. हालांकि बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद शाहरुख ने दो साल का ब्रेक लिया और फिर कुछ प्रोजेक्‍ट्स के लिए हामी भरी. बताया जा रहा है कि वह यश राज बैनर तले बन रही फिल्‍म 'पठान' से वापसी कर रहे हैं. इस फिल्‍म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1160 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109