×

नेहा कक्कड़ ने शेयर की अपनी हल्दी की Photos, रोमांटिक अंदाज में नजर आई जोड़ी

Alka Kumari

दिल्ली 24 Oct, 2020 05:16 pm

सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने साथी रोहनप्रीत (Rohan preet)के साथ शादी के बंधन में बंधने को पूरी तरह तैयार है. उनकी शादी के प्री-वेडिंग (Pre-wedding) फंक्शन शुरू हो चुके हैं. नेहा की जितनी भी तस्वीरें सामने आ रही हैं उसे देखकर ये तो साफ है कि नेहा अपनी वेडिंग को पूरी तरह से इंजॉय कर रही हैं. अब नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं. इस तस्वीर में जल्द ही दुल्हन बनने वाली नेहा बेहद ही खूबसूरत और खुश नज़र आ रही हैं.

इस तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा है- "#Nehupreet की हल्दी सेरेमनी." बता दें कि दोनों ही कपल हल्दी फंक्शन के अनुसार पीले जोड़े में नजर आ रहे हैं. फोटोज में नेहा और रोहनप्रीत ने कलर कोऑर्डिनेट आउटफिट पहने हैं. दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं. एक तरफ जहां नेहा ने पीले रंग की साड़ी संग फ्लावर जूलरी कैरी की है तो वहीं रोहनप्रीत ने भी पीले रंग के कुर्ते के साथ सफेद रंग की पगड़ी पहनी है. 

नेहा की इन फोटोज पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं. सब दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने इस पर कमेंट किया, "ईश्वर की आप दोनों पर कृपा रहे...जय माता दी." बता दें कि 22 अक्टूबर को नेहा की मेहंदी सेरेमनी थी जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं.

नेहा की शादी की डेट की बात करें तो खबरें हैं कि नेहा 26 अक्टूबर को दिल्ली में शादी करने जा रही हैं. उनकी मेहंदी और हल्दी सेरेमनी हो चुकी है. वहीं, पिछले कई दिनों से नेहा और रोहनप्रीत की तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर छाई हुईं हैं. दोनों कपल एक साथ कई तस्वीरें साझा कर चुके हैं. वहीं, नेहा और रोहन की शादी से पहले उनका एक गाना भी रिलीज हुआ है जिसका नाम है 'नेहू दा ब्याह...'. इस गाने में दोनों साथ में नजर आ रहे हैं. गाने को फैंस ने काफी पसंद किया.

वहीं, शादी में पहुंचने वाले मेहमानों की बात करें तो अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि नेहूप्रीत के वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से कितने सेलेब्स पहुंचेंगे. ऐसी खबरे हैं कि शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे. शादी के बाद पंजाब में दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें नेहा के इंडस्ट्री के दोस्त भी शामिल हो सकते हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1065 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109