×

ससुराल में ऐसे हुआ नेहा कक्कड़ का स्वागत, रिसेप्शन में नई-नवेली दुल्हन ने किया जमकर डांस

Alka Kumari

नई दिल्ली 27 Oct, 2020 07:15 pm

बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और पंजाबी सिंगर रोहन प्रीत सिंह (Rohan preet singh) बीते 24 अक्‍टूबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इस जोड़ी ने शनिवार दोपहर को दिल्ली के गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म की, जिसके बाद शाम को रिश्तेदारों, करीबी दोस्तों और कुछ इंडस्ट्री के लोगों के बीच शादी का सेलिब्रेशन रखा गया था. नेहा और रोहन की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. एक तरफ जहां ये कपल वीडियोज में काफी खुश लग रहे हैं तो वहीं नेहा के फेंस भी इस प्यारी सी जोड़ी को ढ़ेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. 

नेहा कक्‍कड़ (Neha Kakkar) की शादी में एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) भी शामिल हुई थीं, जिनके कई वीडियो सामने आए हैं. उर्वशी लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं. वहीं अब उर्वशी रौतेला की  स्‍टइलिस्‍ट ने खुलासा किया है कि वो इस शादी में 55 लाख के गहने और आउटफिट में नजर आई थीं. नेहा कक्कड़ की शादी में उर्वशी ने रेनू टंडन द्वारा डिजाइन किया हुआ ऑउटफिट पहना था. यह एक लैक्सर कट लेदर लहंगा है जिसमें हाथ से जरदोजी और ओरिजनल स्वारोस्की का वर्क किया गया है. उर्वशी ने इस शादी से अपने कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह टोनी कक्कड़, सोनू कक्कड़ के साथ नाचते हुए भी नजर आ रही हैं.

बहरहाल, नेहा शादी के बाद होने वाली सारी रस्मों को भी खूब इंजॉय कर रही है. शादी के बाद सोमवार को पंजाब में नेहा और रोहन का वेडिंग रिसेप्शन हुआ. इस रिसेप्शन में नेहा बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं. इसमें उन्‍होंने सफेद रेंग का लहंगा पहना. इसके साथ डायमंड जूलरी और मांग में सिंदूर ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए. वहीं, रोहन प्रीत ब्लू सूट में नजर आए. 

रिसेप्शन में नेहा-रोहन प्रीत रोमांटिक गाने पर सुर से सुर मिलाते नजर आ रहे हैं. उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. एक वीडियो में मेहमानों के बीच नेहा जमकर डांस करती भी दिख रही हैं. रिसेप्शन में पंजाबी ढोल-नगाड़ों की थाप पर रोहन और नेहा ने खूब डांस किया. बाद में दोनों ने मेहमानों और रिश्तेदारों के बीच वेडिंग केक काटा. इसके बाद अंगूठी ढूंढने की रस्म भी हुई जिसमें नेहा ने रोहन प्रीत को हरा दिया.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1118 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109