×

UGC NET 2020 Answer Key: आंसर-की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 06 Nov, 2020 04:19 pm

UGC NET June 2020 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2020 परीक्षा की आंसर-की (UGC NET June 2020 Answer Key) जारी कर दी है. एनटीए ने 55 विषयों के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की आंसर की जारी की है. आंसर-की यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी की गई है. उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर ही परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. 

उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2020 परीक्षा की ‘आंसर की’ को 7 नवंबर तक चुनौती दे सकते हैं. उम्मीदवार विभिन्न प्रश्नों की ‘आंसर की’ को लेकर कल तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति सवाल 1000 रुपये शुल्क देना होगा. 

UGC NET 2020 Answer Key इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
UGC NET 2020 Answer Key Direct Link

UGC NET June 2020 Answer Key: इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: यहां होम पेज पर आपको आंसर की का लिंक मिलेगा.
स्टेप 3: जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा.
स्टेप 4: जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी.
स्टेप 5: इसके बाद आप अपनी आंसर-की डाउनलोड कर पाएंगे.

बता दें कि जून में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था. यह परीक्षा 24 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर कुल 55 विषयों के लिए आयोजित की गई थी. 

VIDEO: UGC NET 2020 Answer Key: NTA ने जारी की 24 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच हुई परीक्षा की ‘आंसर की’

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1106 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109