×

अगले हफ्ते ऑफ एयर होगा 'कसौटी जिंदगी के 2', इमोशनल हुए पार्थ समथान

Alka Kumari

दिल्ली 26 Sep, 2020 10:51 pm

स्टार प्लस (Star Plus) पर आने वाले शो 'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasutii Zindgi ki 2) को लोगों ने खूब पसंद किया. इस सीरियल के साथ ही लंबे समय तक प्रेरणा और अनुराग की लव स्टोरी भी सबकी फेवरेट बनी रही. लेकिन अब 'कसौटी जिंदगी 2' के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है. रिपोर्ट की मानें तो यह शो अब खत्म होने वाला है. बता दें कि शो के मेकर्स ने इस शो की गिरती टीआरपी की वजह से इसे बंद करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही प्रेरणा और अनुराग के दो सालों के सफर का अंत भी यहीं हो जाएगा. अब इसका आखिरी एपिसोड 2 अक्टूबर को आने वाला है. 

शो में प्रेरणा (Prerna ) का किरदार निभा रही एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस का शुक्रिया अदा किया है. तस्वीर शेयर करते हुए एरिका ने लिखा, "आपका आभार, शुक्रिया मैं धन्य हुई." इसके साथ ही एरिका ने एक फोटोशूट की तस्वीरों को भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें उन्होंने प्रेरणा के किरदार से जुड़ी यादों को शेयर किया है. 

वहीं, इस सीरियल के बंद होने की खबरों के बीच पार्थ समथान ने अपने फैंस, को-स्टार्स और प्रोड्यूसर एकता कपूर के लिए एक खास मैसेज दिया है. पार्थ समथान का कहना है, "कसौटी जिंदगी के ने मुझे एक कलाकार और एक अच्छा इंसान बनने का मौका दिया है. मैं एकता कपूर, स्टार प्लस, मेरे को-स्टार्स और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे काम करने का सही तरीका सिखाया है और मुझे दो साल पहले इतना बड़ा मौका दिया था. इन सभी लोगों के बिना मैं वो इंसान बन ही नहीं पाता जो मैं आज हूं. बहुत कम ऐसा होता कि हम ऐसे खूबसूरत, ऐतिहासिक और शानदार शो का हिस्सा बनें. और आखिर में उन सभी फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने अनुराग बासु के रोल में मुझे इतना प्यार दिया. मैं ये सब बहुत मिस करने वाला हूं."

बता दें कि साहिल ने हाल ही में कसौटी के सेट से एक ग्रुप की तस्वीर पोस्ट की थी और अपनी शूटिंग के आखिरी दिन के बाद एक इमोशनल नोट लिखा था. साहिल लिखते हैं, "निश्चित रूप से अब हमें एक साथ इस सेट पर पागलपन करने का मौका नहीं मिलेगा! लेकिन हां, ऑफ-स्क्रीन पागलपन अभी शुरू हुआ है !! थैंक्यू."

बता दें कि शो के मुख्य किरदार का रोल निभा रहे पार्थ ने कोविड-19 पॉजिटिव आने बाद शूटिंग रोक दी थी. इस बीमारी से रिकवर करने के बाद उन्‍होंने अपने फैंस का धन्‍यवाद भी दिया था.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1145 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109