×

बिहार: Results की मांग कर रहे Engineers पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Archit Gupta

19 Aug, 2020 08:18 pm

पटना में BPSC AE के Results की मांग कर रहे छात्रों पर बिहार पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया है. इसमें कई छात्रों को गंभीर चोटे आई हैं. ये छात्र BPSC AE 02/2017 भर्ती के परिणाम निकाले जाने की मांग कर रहे थें. 

BPSC AE 02/2017 भर्ती का नोटिफिकेशन मार्च 2017 में जारी किया गया था. इस वैकेंसी के जरिए असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 1284 पदों और मैकेनिकल के 103 पदों को भरा जाना था. भर्ती के लिए प्री परीक्षा 15 सितंबर 2018 को आयोजित की गई और इस परीक्षा में 17,865 उम्मीदवार शामिल हुए.

30 जनवरी 2019 को प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया इसके बाद 27 से 31 मार्च 2019 के बीच हुई मुख्य परीक्षा में 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए. 15 फरवरी 2019 को प्री परीक्षा के 4 सवालों पर विवाद शुरू हुआ. कुछ उम्मीदवार इन सवालों के जवाब को गलत ठहराते हुए पटना हाईकोर्ट चले गए. पटना हाईकोर्ट बीपीएससी को 1 अप्रैल को इन 4 सवालों की जांच करने का आदेश देती है. कोर्ट कहती है कि अगर उम्मीदवार सही निकलते हैं तो उन्हें अलग से मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाए.

लेकिन पटना हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के इस फैसले के खिलाफ आयोग 21 मई 2019 को डबल बेंच में अपील करता है. इसके बाद मई 2019 से यह मामला अब डबल बेंच के पास अटका हुआ है. मुख्य परीक्षा हुए 16 महीने हो चुके हैं और अभी तक मामला कोर्ट में अटके होने के कारण रिजल्ट नहीं जारी किया गया है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1047 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109