×

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Abhishek Rastogi

लखनऊ 02 Sep, 2020 03:51 pm

लखनऊ में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है पैसों के विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक मूलरूप से गोरखपुर का रहने वाला था. 

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृन्दावन में किराये पर रहने वाले दुर्गेश से बुधवार को कुछ लोग एसयूवी गाड़ी से मिलने पहुचे थे. इसके बाद पैसे के लेनदेन को लेके दुर्गेश का उन लोगों से विवाद हो गया और उन लोगों ने दुर्गेश को पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद दुर्गेश को गोली मार दी गई और हत्यारे फरार हो गए. लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. दुर्गेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस दौरान मनीष नाम के एक आरोपी का नाम प्रकाश में आया. जिसके बाद प्रयागराज भागते वक़्त उसको प्रतापगढ़ में पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक प्रॉपर्टी को लेके विवाद हुआ था जिसके बाद दुर्गेश की हत्या कर दी गई. मौके पर एक महिला भी मौजूद थी वो भी फरार है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 978 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109