×

रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, NCB को बताया ड्रग्‍स लेने वाले 25 स्‍टार का नाम

Alka Kumari

नई दिल्‍ली 09 Sep, 2020 10:06 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को नार्कोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड मामले में ये अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है. हालांकि ये गिरफ्तारी ड्रग पेडलिंग मामले में है. रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे. इस मामले में एनसीबी उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था. रिया को गिरफ्तार करने के बाद अब उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है.

वहीं सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान NCB के सामने एक बड़ा खुलासा किया है. रिया और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम का खुलासा किया है, जो ड्रग्स लेते हैं. सूत्रों की मानें तो एनसाबी जल्द ही उन सभी लोगों को समन जारी कर पूछताछ करेगी, जिनके नाम रिया ने लिए हैं. सूची में शामिल 25 हस्तियों को तीन श्रेणियों में अलग किया जाएगा- कार्टेल ए, बी और सी.

बता दें कि खबरों के मुताबिक NCB से पूछताछ के दौरान रिया ने कबूला है कि वो भी ड्रग्‍स लेती थीं, जबकि उनके वकील ने पहले इस बात से इनकार किया था. रिया के वकील ने कहा था कि उसके मुवक्किल ने कभी मारिजुआना या ड्रग्स का सेवन नहीं किया है, यहां तक ​​कि उन्होंने उनके मेडिकल परीक्षण करवाने की भी बात कही थी. टीवी चैनल को दिए इंटरव्‍यू में रिया ने ड्रग्‍स लेने से तो साफ इनकार कर दिया था, लेकिन यह दावा किया था कि सुशांत ड्रग्‍स लेते थे. 

खबरों के मुताबिक रिया ने पूछताछ के दौरान कहा है कि सुशांत फिल्म 'केदारनाथ' के सेट पर भी ड्रग्स लिया करते थे. आपको बता दें कि 'केदारनाथ' सुशांत की 2018 में आई फिल्म है, जिसमें उनके साथ एक्‍ट्रेस सारा अली खान भी थीं. 

NCB पहले ही रिया के भाई शोविक, सुशांत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अभिनेता के कुक दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर चुका है. सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दो समानांतर जांच भी की जा रही है. वहीं, रिया ने भी सुशांत के परिवार पर उनकी आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने सोमवार को सुशांत की दो बहनों के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी.

TOP NEWS OF THE DAY: दिनभर की बड़ी खबरें 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1065 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109