×

RRB NTPC Exam: जल्द जारी होगा एग्जाम शेड्यूल, 15 दिसंबर से होगी परीक्षा..

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 12 Nov, 2020 04:19 pm

RRB NTPC Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 15 दिसंबर से एनटीपीसी परीक्षा (RRB NTPC) का आयोजन करेगा. एनटीपीसी के 35 हजार से ज्यादा पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल (RRB NTPC Exam Schedule) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. इस महीने के अंत तक परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी किया जा सकता है. पूरा शेड्यूल रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) की सभी रीजनल वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा. परीक्षा का एडमिट कार्ड (RRB NTPC Admit Card) एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का ए़़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. 

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. बता दें कि 15 दिसंबर से ही ग्रुप डी (RRB Group D) और मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी (RRB MI) की परीक्षा भी शुरू होनी है. मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों पर भर्ती परीक्षा 15 से 23 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी. वहीं, एनटीपीसी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है. 

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे उनकी फीस रिफंड कर दी जाएगी. रेलवे ने जनरल उम्मीदवारों के लिए 500 और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन फीस रखी थी. रेलवे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की पूरी फीस और जनरल उम्मीदवारों की फीस में से 400 रुपये रिफंड करेगा. परीक्षा के खत्म होने के बाद से रिजल्ट आने तक के बीच कभी भी फीस रिफंड का लिंक वेबसाइट्स पर एक्टिव किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: SBI ऑफिसर भर्ती एग्‍जाम 28 नवंबर को, एग्‍जाम सेंटर चुनने का लिंक एक्टिव

कई परीक्षाओं में तो पहली सीबीटी का रिजल्ट आने के बाद फीस रिफंड की गई है. फीस रिफंड के लिए उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड को अपनी बैंक डिटेल देनी होती है. उम्मीदवारों को अपना अकाउंट नंबर और IFSC कोड RRB वेबसाइट पर जाकर सबमिट करना होता है.

VIDEO: जानिए RRB NTPC Exam Date, RRB NTPC Admit Card और अन्य जानकारी..

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1011 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109