×

लखनऊ में सिर काटकर युवक की निर्मम हत्या, नहर में फेंकी गई लाश

Abhishek Rastogi

लखनऊ 18 Sep, 2020 04:53 pm

राजधानी लखनऊ के थाना ग्रामीण क्षेत्र मलिहाबाद में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. हत्यारों ने पहले युवक की हत्या की बाद में सिर को धड़ से अलग कर ठिकाने लगा दिया. पुलिस ने नहर से सिर कटी लाश बरामद कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है और सिर की तलाश में जुटी है.

ग्रामीण इलाके थाना मलिहाबाद के ढेडे मऊ गांव में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब नहर में ग्रामीणों ने एक शव को देखा. फौरन पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो शव किसी अज्ञात युवक का था. लेकिन हैरानी की बात ये रही कि धड़ से सिर गायब था जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले हत्यारों ने युवक की निर्मम हत्या की बाद में शिनाख्त छुपाने के इरादे से धड़ से सिर को काटकर अलग - अलग फेंक दिया. काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस अभी सिर बरामद नही कर सकी है.

पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पुलिस की टीमें आसपास के गांवों में ग्रामीणों से भी पूछताछ कर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. साथ ही सिर की तलाश में भी पुलिस जुटी हुई है. अब युवक की शिनाख्त के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर युवक कौन है और उसकी इतनी बेदर्दी से हत्या क्यों और किन लोगों ने की है.
 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1094 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109