×

UP के संभल में बस और टैंकर की भीषण टक्कर में 8 की मौत, कई घायल

Abhishek Rastogi

नई दिल्ली 16 Dec, 2020 04:25 pm

कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश के संभल में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां रोडवेज की बस और एक टैंकर में भीषण टक्कर होने के बाद 8 लोगो की मौत हो गई. वहीं, 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पंहुचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

संभल में मुरादाबाद-आगरा मार्ग पर धनारी थाना क्षेत्र में बुधवार को घने कोहरे के चलते रोडवेज बस और गैस टैंकर में आमने सामने टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि कोहरा अधिक होने के चलते दोनों वाहनों की भिडंत हो गई, इस दौरान रोडवेज बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पंहुचा और राहत बचाव का काम शुरू किया गया. बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: योगी की फिल्म सिटी को मिली रफ्तार, CBRE तैयार करेगी ब्‍लूप्रिंट

मामले की सूचना जब सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली तो उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारीयों को निर्देश दिया कि तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य तेज़ी से किया जाए. वहीं, सीएम ने पीडितों की हर संभव मदद के भी निर्देश दिए हैं. 

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1088 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109