×

IOCL Recruitment 2020: इंडियन ऑयल में 436 पदों पर वैकेंसी, जानिए डिटेल

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 21 Nov, 2020 07:28 pm

Sarkari Naukri 2020: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. भर्ती कुल 436 पदों पर की जाएगी. इन पदों पर भर्ती के लिए 23 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 दिसंबर, 2020 है. विभिन्न ट्रेड्स के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ लें.

पद का नाम
अप्रेंटिस 

कुल पदों की संख्या
436 पद

योग्यता
विभिन्न ट्रेड्स के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है. योग्यता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

उम्र सीमा
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए. जबकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट का प्रावधान है.

महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 23 नवंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 19 दिसंबर, 2020
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख: 22 दिसंबर, 2020
लिखित परीक्षा की तारीख: 3 जनवरी, 2021

इस आधार पर होगा चयन
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: 8 महीने बाद गोवा में खुले स्कूल, 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू

ऐसे करें अप्लाई 
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें.

VIDEO: Sarkari Naukri 2020: इंडियन ऑयल (IOCL) में 436 पदों पर वैकेंसी, 1 मिनट में जानें हर डिटेल..

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1097 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109