×

Sarkari Naukri 2020: NHM ने 6 हजार पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 04 Sep, 2020 11:57 pm

NHM Rajasthan Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में नौकरी पाने का अच्छा मौका है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान (NHM Rajasthan) में हजारों पदों पर वैकेंसी निकली है. इस भर्ती के जरिए कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएगी. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2020 है. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें..

पद का नाम
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर 
टीएसपी पद - 1041
नॉन टीएसपी पद - 5269

कुल पदों की संख्या 
6310

योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम्युनिटी हेल्थ या नर्सिंग में बीएससी (BSc Nursing / BSc Community Health) की डिग्री होनी चाहिए या फिर जीएनएम (GNM) या बीएएमएस (BAMS) किया हो.

उम्र सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. आयु की गणना 1 जनवरी 2021 तक की जाएगी.

आवेदन फीस
सामान्य, ओबीसी / एमबीसी (क्रीमी लेयर) के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। ओबीसी / एमबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), एससी, एसटी के लिए 300 रुपये और दिव्यांगों के लिए 200 रुपये है।

सैलरी
25 हजार रुपये प्रति माह

इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं.
Apply Online

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें..

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1103 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #137, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109