×

राजकुमार बोले- शाहरुख की वजह से एक्‍टर बना, Chilled Out हैं प्रियंका

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 16 Jan, 2021 11:17 am

एक्‍टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao ) का कहना है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की वजह से ही वह एक्‍टर बनना चाहते थे. उनका कहना है कि एक एक्‍टर और इंसान के तौर पर शाहरुख से बहुत कुछ सीखने को है. आपको बता दें कि राजकुमार राव जल्‍द नेटफ्लिक्‍स की फिल्‍म 'द वाइट टाइगर' (The White Tiger) में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और आदर्श गौरव के साथ नजर आएंगे. रमिन बहरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्‍म अरविंद अदीगा की बुकर प्राइज जीत चुके नॉवल पर आधारित है. 'द वाइट टाइगर' नेटफ्ल्क्सि पर 22 जनवरी को रिलीज होगी.

टाइम्‍स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्‍यू में राजकुमार राव ने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम को लेकर काफी बातें की. उन्‍होंने कहा, "प्रियंका असाधारण हैं. वो बहुत ही शांत इंसान हैं, एक ऐसी ग्‍लोबल स्‍टार जिसने हमें कभी यह महसूस ही नहीं होने दिया कि वो हमारे सेट पर सबसे बड़ी स्‍टार हैं. मैं हमेशा से उनके काम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं. महान कलाकारों के साथ काम करना काफी मजेदार होता है क्‍योंकि इससे आपके प्रदर्शन में भी सुधार होता है और प्रियंका ने मेरे साथ यही किया. यहां तक कि उन्‍होंने कुछ सीन्‍स में मेरी मदद भी की. मैं आगे भी उनके साथ काम करना चाहता हूं और उम्‍मीद है ऐसा जल्‍द ही होगा."

लेकिन इसके बावजूद शाहरुख ही राजकुमार के आदर्श हैं. वो कहते हैं, "मैं शाहरुख सर की वजह से ही एक्‍टर हूं. उन्‍हें स्‍क्रीन पर देखकर मुझे भी इंडस्‍ट्री से जुड़ने की इच्‍छा हुई क्‍योंकि मैं उनके सफर से खुद को जोड़कर देख सकता हूं. उन्‍होंने मुझे सिखाया कि अगर आपका कोई सपना है और आप मेहनत करने के लिए तैयार हैं तो वो सपना जरूर पूरा होता है. हम सभी जानते हैं कि वो कितने चार्मिंग हैं और वो किस तरह लोगों को खास महसूस करवाते हैं. पर्दे पर और पर्दे के बाहर उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है.

'क्‍वीन' की सफलता के बाद आखिरकार राजकुमार को शाहरुख से मिलने का मौका मिला. उनके मुताबिक, "मैं महबूब में शूटिंग कर रहा था. और मझे पता चला कि शाहरुख सर भी वहीं शूटिंग कर रहे हैं. तो मैंने सोचा यही मौका है मुझे उनसे मिलना चाहिए. मैंने उन्‍हें मैसेज भिजवाया. मुझे लगता था कि वो मुझे जानते नहीं होंगे, लेकिन उन्‍होंने मुझे अपने ट्रेलर में बुलाया. उन्‍हें मेरा पूरा बायो पता था."

राजकुमार राव ने कहा, "उन्‍होंने मुझे बहुत खास महसूस करवाया. मैं तो पहले से ही उनका फैन था, लेकिन उस दिन तो मैं शायद उनका सबसे बड़ा प्रशंसक बन गया. तब मैं सारा टाइम नर्वस रहा. पहले मैं उनके पोस्‍टर से बात करता था, लेकिन उस दिन वो मेरे सामने खड़े थे. मैं तो बता भी नहीं सकता कि उस दिन मुझे कैसा महसूस हुआ."

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1091 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109