×

रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक को मिली जमानत

Babita Pant

मुंबई 02 Dec, 2020 09:36 pm

एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के भाई शोविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) को विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी. आपको बता दें कि दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की हत्‍या के मामले में ड्रग्‍स एंगल सामने आने के बाद नार्कोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍योरो (NCB) ने पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार कर लिया था. इसी क्रम में एनसीबी ने शोविक को भी गिरफ्तार किया था. शोविक 5 सितंबर से ही कस्‍टडी में था, जबकि रिया को 7 अक्‍टूबर को जमानत मिल गई थी. इससे पहले कोर्ट ने शोविक की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसने नवंबर में एक नई याचिका दायर कर जमानत की गुहार लगाई.

शोविक को रायगढ़ की तलोजा सेंट्रल जेल में बंद किया गया था और उसका दावा था कि उसे मामले में फंसाया गया है और जांच के दौरान उसके पास से ड्रग्‍स बरामद नहीं हुई थी. अपनी जमानत याचिका में उसने कहा, "वर्तमान केस के तथ्‍यों और परिस्थितियों को देखते हुए आवेदक के पास से व्‍यावसायिक मात्रा में ड्रग्‍स की बरामदगी नहीं हुई है. सारे आरोप थोड़ी सी मात्रा के आधार पर लगाए गए हैं इसलिए नार्कोटिक्‍स ड्रग्‍स एंड साइकोट्रोपिक सब्‍सेटेंस एक्‍ट 1985 के तहत लगाया गया सेक्‍शन 37 यहां पर मान्‍य नहीं है."

शोविक का कहना है कि इस बात के सबूत हैं कि उसकी बहन रिया चक्रवर्ती अपनी तरफ से सुशांत सिंह राजपूत की ड्रग्‍स लेने की आदत को दूर करने की पूरी कोशिश कर रही थी और वह सुशांत की ड्रग्‍स डोस को जितना हो सके कम कर रही थी.

याचिका में कहा गया है कि रिया ने डॉक्‍टर केरसी चावड़ा से भी सुशांत की लत को लेकर चिंता जताई थी और दवाइयां भी दिलाईं थीं, लेकिन दिवंगत एक्‍टर खुद एक वयस्‍क थे और उनका अपना दिमाग था और आखिरकार वह ही अंतिम फैसला लेते थे.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1109 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109