×

नहीं टलेगी NEET, JEE परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई 6 राज्यों की पुनर्विचार याचिका

Archit Gupta

04 Sep, 2020 09:04 pm

JEE Main 2020 और NEET 2020 परीक्षा को हरी झड़ी मिल गई है. आज सुप्रीम कोर्ट ने छह राज्यों की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी. इसी के साथ अब यह साफ हो गया है कि JEE Main और NEET परीक्षा तय समय पर होगी. पश्चिम बंगाल के मोलॉय घटक, झारखंड के रामेश्वर उरांव, छत्तीसगढ़ के अमरजीत भगत, पंजाब के बलबीर सिद्धू, महाराष्ट्र के उदय सामंत और राजस्थान के रघु शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. कोरोना संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त को जेईई और नीट की मुख्य परीक्षाएं आयोजित करने की मंजूरी प्रदान की थी, जिस पर गैर-बीजेपी शासित 6 राज्यों के मंत्रियों ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी. लेकिन कोर्ट ने याचिकाओं को खारिज कर दिया है.

 जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी की बेंच ने विचार करने के बाद छह राज्यों के छह कैबिनेट मंत्रियों द्वारा जेईई मेन और नीट परीक्षाओं पर पुनर्विचार करने की याचिका को खारिज करने का फैसला सुनाया. बता दें कि 1 सितंबर से JEE की परीक्षा शुरू हो चुकी है और यह परीक्षा 6 सितंबर तक चलने वाली है. वहीं, NEET परीक्षा 13 सितंबर को होनी है.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त को सितंबर 2020 में होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) स्थगित करने की याचिका खारिज कर दी थी. पीठ की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा था कि परीक्षा स्थगित करने से छात्रों का करियर संकट में आ जाएगा. जस्टिस अरुण मिश्रा ने याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा था कि जीवन को COVID-19 में भी आगे बढ़ना चाहिए. क्या हम सिर्फ परीक्षा रोक सकते हैं? हमें आगे बढ़ना चाहिए. अगर परीक्षा नहीं हुई तो क्या यह देश के लिए नुकसान नहीं होगा? छात्र शैक्षणिक वर्ष खो देंगे. 

VIDEO: तय समय पर होगी NEET, JEE परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई 6 राज्यों की पुनर्विचार याचिका

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1112 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109