×

सुशील मोदी का दावा- लालू ने जेल से किया BJP विधायक को फोन, कहा- 'बोल दो कोरोना हो गया'

Archit Gupta

नई दिल्ली 25 Nov, 2020 02:08 pm

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जेल से BJP विधायक को फोन कर उन्हें मंत्री पद का लालच देने का आरोप लगाया है.  बुधवार को सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव का एक ऑडियो भी जारी किया है, जिसमें वह कथित तौर पर भाजपा विधायक को फोन कर मंत्री बनाने का ऑफर दे रहे हैं. 

सुशील मोदी ने ऑडियो ट्वीट कर लिखा, ''लालू यादव ने दिखाई अपनी असलियत. लालू प्रसाद यादव द्वारा NDA के विधायक को बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन देते हुए.''

ऑडियो में क्या है?
सुशील मोदी की ओर से जो ऑडियो जारी किया गया है, उसमें लालू प्रसाद यादव की आवाज सुनाई दे रही है. हालांकि, आवाज लालू प्रसाद यादव की है या नहीं, यह ऑडियो सही है या नहीं, इसकी पुष्टि (The Last Breaking) नहीं करता है. ऑडियो में लालू यादव की ओर से बीजेपी विधायक को कहा जा रहा है कि वो स्पीकर के चुनाव के वक्त अनुपस्थित हो. बोल दो कि कोरोना हो गया है. जवाब में बीजेपी विधायक की ओर से कहा गया है कि वो पार्टी में हैं, ऐसे में दिक्कत होगी.

बता दें कि इससे पहले सुशील मोदी ने मंगलवार को ही एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक नंबर जारी करते हुए कहा था कि लालू यादव जेल से बीजेपी विधायकों को फोन कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने जब वापस उस नंबर पर फोन किया तो लालू यादव ने ही फोन उठाया, जिसके बाद उन्होंने उनसे ऐसा ना करने को कहा.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1121 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109