×

UGC ने बढ़ाई PhD, MPhil थीसिस जमा करने की समय सीमा..

Archit Gupta

नई दिल्ली 04 Dec, 2020 09:32 am

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पीएचडी, एमफिल थीसिस जमा करने की समय सीमा 30 जून, 2021 तक बढ़ा दी है. डेडलाइन बढ़ाने का फैसला वर्तमान में चल रही COVID ​​-19 महामारी के कारण किया गया है. इससे पहले पीएचडी और एमफिल थीसिस जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2020 थी. पीएचडी और एमफिल के स्कॉलर्स को छह महीने का एक्सटेंशन मिलेगा, क्योंकि देश भर में ज्यादातर विश्वविद्यालय और कॉलेज महामारी के कारण बंद हैं. हालांकि, एमफिल और पीएचडी के लिए फेलोशिप की अवधि पहले की तरह 5 वर्ष की ही रहेगी.

UGC ने कहा, ''COVID-19 महामारी के कारण, विश्वविद्यालय पिछले कई महीनों से बंद हैं, इसलिए छात्र विश्वविद्यालय प्रयोगशालाओं में अपने अनुसंधान प्रयोगों का संचालन करने में सक्षम नहीं रहे हैं, न ही वे पुस्तकालय सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम थे जो थीसिस के पूरा होने के लिए महत्वपूर्ण हैं.''

यह भी पढ़ें: CBSE ने किया साफ, लिखित मोड में ही आयोजित होगी बोर्ड परीक्षा

यूजीसी ने आगे कहा, ''बड़े पैमाने पर रिसर्च स्कॉलर्स के हित को देखते हुए टर्मिनल एमफिल/पीएचडी छात्रों के लिए छह महीने का एक और विस्तार, जो 31 दिसंबर 2020 तक अपनी थीसिस जमा करने वाले थे, विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान किया जा सकता है, जो कि 30 जून 2021 तक है.''

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1035 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109