×

DIG की पत्नी ने की आत्महत्या, हाथरस SIT के सदस्य हैं अफसर

Abhishek Rastogi

नई द‍िल्‍ली 24 Oct, 2020 02:29 pm

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक आईपीएस की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कुछ लोगों की मदद से महिला को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है.

लखनऊ में डीआईजी चन्द्र प्रकाश की 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा प्रकाश ने शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में करीब 11 बजे फांसी लगा ली. कुछ लोगो की मदद से पुष्पा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे.

मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आत्महत्या करने की वजह भी साफ नहीं हो पाई है. लोहिया अस्पताल पहुंची डीसीपी चारू निगम के मुताबिक परिवार के लोगों ने बताया है कि महिला ने सुसाइड किया है. मामले की विधिक करवाई की जा रही है.

पुष्पा के घर वालो को सूचना दे दी गई है.
 
आपको बता दें कि मृतक महिला के पति डीआईजी चन्द्र प्रकाश मौजूदा समय में पीटीसी उन्नाव में तैनात हैं. इसके आलावा हाथरस में युवती से कथित गैंगरेप मामले में जांच के लिए बनी एसआईटी टीम के सदस्य भी हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1169 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109