×

वरुण धवन को शूटिंग के दौरान हुआ कोरोना, कहा- ज्‍यादा सावधानी बरतनी चाहिए थी

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 11 Dec, 2020 03:17 pm

बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन (Varun Dhawan) को कोरोना (Corona) हो गया है. उनकी कोविड-19 (Covid-19) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आपको बता दें कि वरुण चंडीगढ़ में अपनी अगली फिल्‍म 'जुग-जुग जियो' (Jug-Jug Jeeyo) की शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान वह कोरोना से संक्रमित हो गए. उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी है.

अपने दोस्‍तों के साथ वीडियो कॉल का स्‍क्रीनशॉट शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, "महामारी के इस दौर में मैं काम पर लौटा और कोविड-19 से संक्रमित हो गया. प्रोडक्‍शन की ओर से सभी तरह की सावधानियां बरतीं गईं, लेकिन फिर भी जिंदगी में कुछ भी निश्चित नहीं हैं खासकर कोविड-19 तो बिल्‍कुल भी नहीं. प्‍लीज अतिरिक्‍त सावधानी बरतें. मुझे लगता है कि ज्‍यादा सावधान रहना चाहिए था. मुझे जल्‍दी ठीक होने के मैसेज मिल रहे हैं और मैं उत्‍साहित हूं. धन्‍यवाद." 

आपको बता दें कि सिर्फ वरुण धवन को ही नहीं, बल्‍कि फिल्‍म के डायरेक्‍टर राज मेहता और सीनियर एक्‍ट्रेस नीतू कपूर भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. वहीं, फिल्‍म के अन्‍य कलाकार अनिल कपूर और कियारा आडवाणी की टेस्‍ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

फिलहाल वरुण और डायरेक्‍टर राज मेहता ने चंडीगढ़ में खुद को आइसोलेट किया हुआ है.

सूत्रों के मुताबिक नीतू कपूर मुंबई रवाना हो गईं हैं. सूत्र का कहना है, "उनकी टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्‍हें वापस लाने के लिए रणबीर ने एयर एम्‍बुलेंस का इंतजाम किया. अगर जरूरत हुई तो उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया जाएगा, नहीं तो वह चंडीगढ़ में अकेले रह जाती."

इससे पहले अनिल कपूर ने अफवाहों को खारिज करते हुए साफ किया था कि उन्‍हें कोरोना नहीं हुआ है. उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "मेरी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है. आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए धन्‍यवाद."

गौरतलब है कि फिल्‍म 'जुग-जुग जियो' की शूटिंग पिछले महीने शुरू हुई थी और उससे पहले सभी कालाकारों और क्रू मेंबर्स का कोरोना टेस्‍ट कराया गया था. नीतू कपूर ने भी नवंबर में इंस्‍टग्राम के जरिए बताया था कि फिल्‍म के सभी सदस्‍यों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है. 

आपको बता दें कि इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं. इसी फिल्‍म के जरिए नीतू कपूर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1014 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109