×

टीवी एक्‍ट्रेस दिव्‍या भटनागर की कोरोना से मौत, देवोलीना ने यूं किया दोस्‍त को याद

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 07 Dec, 2020 11:20 pm

टीवी एक्‍ट्रेस दिव्‍या भटनागर (Divya Bhatnagar) की कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित होने के बाद आज सुबह मुंबई के सेवन हिल्‍स अस्‍पताल में मौत हो गई. वह 34 साल की थीं. कई सारे टीवी सेलिब्रिटीज ने एक्‍ट्रेस के निधन पर दुख जताया है. आपको बता दें कि टीवी शो 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' में गुलाबो का किरदार निभाकर दिव्‍या ने घर-घर में लोकप्रियता हासिल की थी.

दिव्‍या को हाई ब्‍लड प्रेशर की शिकायत थी और वह पिछले एक हफ्ते से कोरोना संक्रमण से जूझ रही थीं. उनका ऑक्‍सीजन लेवल भी काफी गिर गया था. कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था और हालत बिगड़ने पर उन्‍हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.

टीवी एक्‍ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने इंस्‍टाग्राम के जरिए दिव्‍या के निधन की खबर देते हुए लिखा, "जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू ही होती थी... दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी जिससे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी.. मुझे पता है कि जिंदगी तुम पर बहुत सख्‍त थी.. दर्द असहनीय है... लेकिन मुझे पता है कि तुम बेहतर जगह पर होगी और सभी दुख-दर्दों, उदासी, धोखेबाजी और झूठों से दोर होगी... दिवु मैं तुम्‍हें मिस करूंगी और तू भी जानती थी कि मैं तुमसे प्‍यार करती थी और तुम्‍हारी फिक्र करती थी... बड़ी तू थी पर बच्‍ची भी तू ही थी... भगवान तुम्‍हारी आत्‍मा को शांति दे. जहां भी है तू अभी बस खुश रह. तुम बहुत याद आओगी. आई लव यू दिव्‍या. मेरी दोस्‍त तू बहुत जल्‍दी चली गई. ओम शांति."

टीवी शो 'सिलसिला प्‍यार का' में दिव्‍या के साथ काम कर चुकीं एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शिरोडकर ने भी अपने इंस्‍टाग्राम पेज के जरिए उन्‍हें श्रद्धांजलि दी. दिव्‍या भटनागर के साथ एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा, "मेरा दिल टूट गया है. मेरी प्‍यारी दिव्‍या RIP."

गौरतलब है कि दिव्‍या भटनागर ने 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है के अलावा 'उड़ान', 'संस्‍कार', 'संवारे सबको प्रीतो', 'जीत गई तो पिया मोरे' और 'विश' जैसे धारवाहिकों के जरिए भी फैंस के दिल में खास जगह बनाई थी.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1187 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109