×

BJP सांसद वरुण गांधी से युवक ने मांगी मदद, सांसद बोले- मैं आपके बाप का नौकर नहीं

Abhishek Rastogi

लखनऊ 19 Oct, 2020 08:49 pm

BJP सांसद वरुण गांधी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में वरुण गांधी एक युवक से बोल रहे हैं कि वो उसके बाप का नौकर नहीं है जो रात को 12 बजे उसकी बात सुने. दरअसल पीलीभीत के युवक ने बीजेपी सांसद वरुण गांधी को रात के साढे नौ बजे मदद के लिए फोन किया था. इस पर वरुण गांधी का ऐसा रिएक्‍शन था कि युवक ने अपनी बात भी नहीं कही. यह ऑडियो एक मिनट 24 सेकेंड का है. 'द लास्‍ट ब्रेकिंग' इस ऑडियो की सत्‍यता की पुष्टि नहीं करता है.

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पीडि़त व्‍यक्ति सर्वेश ने सांसद वरुण गांधी को फोन किया. फोन पर जैसे ही व्‍यक्ति ने अपनी बात कहनी शुरू की तो ऑडियो क्लिप के अनुसार वरुण गांधी ने कहा कि रात 9:30 बजे फोन करने का समय नहीं होता, अगर आपको बात करनी है तो आप मुझे सुबह फोन कीजिए. जब युवक ने कहा कि काम था इसलिए फोन किया तो वरुण गांधी का कहना था कि आप शरीफ आदमी की तरह दिन में फोन कीजिए.

वरुण गांधी के कथित ऑडियो क्लिप को कांग्रेस नेता राकेश सचान ने अपने ट्वीटर पेज पर शेयर किया है. राकेश सचान ने लिखा है, 'पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी जी की असलियत! जनता की बात सुनना तो दूर की बात, ये महोदय उसको धमकी देते हैं कि मैं तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं जो रात के 10 या 12 बजे आपकी समस्या सुनूं. प्रतिनिधि उसको चुनें जो हर समय आपके साथ खड़ा नजर आए, किसी भी समय आपकी मदद करने को तैयार रहे।'

वरुण गांधी का यह कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है. वरुण गांधी यहां से दूसरी बार सांसद बने हैं. पहली बार भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार के तौर पर 2009 में यहां से सांसद चुने गए थें. दूसरी बार 2019 में यहां से सांसद चुने गए हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1121 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109