×

Youtube, Gmail सहित गूगल के तमाम ऐप हुए डाउन, ट्विटर पर हैशटैग करने लगा ट्रेंड 

Fauzia

नई दिल्ली 14 Dec, 2020 06:59 pm

सोमवार को अचानक गूगल के कई ऐप ने अचानक काम करना बंद कर दिया. इसमें यू-ट्यूब और जीमेल के साथ-साथ और भी कई ऐप शामिल हैं. गूगल के ऐप डाउन होते ही सारी दुनिया में हलचल मच गई. लोग परेशान हो गए. लोग अपना जी-मेल अकाउंट एक्सिस नहीं कर पा रहे थे. जिसके बाद ट्विटर पर गूगल डाउन ट्रेंड करने लगा. कई लोगों ने गूगल के ऐप्स डाउन होने की शिकायत ट्वीट की है.

आपको बता दें कि भारत में सिर्फ यू-ट्यूब और जी-मेल ही नहीं बल्कि गूगल ड्राइव, हैंगआउट, गूगल मीट जैसे कई जरूरी ऐप्स की सेवा बाधित हुई है. लोग लगातार गूगल डाउन हैशटैग के साथ ये जानकारी शेयर कर रहे हैं. लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद सर्वर डाउन होने से गूगल के ऐप्स में यह दिक्कत आई है.  लोगों के लगातार शिकायत करने के बाद अब यू-ट्यूब टीम की तरफ से आधिकारिक बयान आया है.

टीम यू-ट्यूब नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, "हम जानते हैं कि आप में से कई अभी यू-ट्यूब एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं - हमारी टीम अवेयर है और इस पर काम कर रही है. जैसे ही हमारे पास और खबर आएगी हम आपको यहां अपडेट करेंगे."

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1035 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109